banner image

राजस्थान का सामान्य परिचय (स्थिति ,विस्तार ,रूप)

राजस्थान का सामान्य परिचय 

 (स्थिति, विस्तार, रूप)

इस चैप्टर को सही समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के लिंक पर क्लिक करके वीडियो को देखें

👇👇👇👇👇👇

https://youtu.be/d1CL0e7SBFQ


किसी भी चीज के बारे में अध्ययन करने से पहले हम उसके इतिहास के बारे में जानते हैं।

इतिहास- इतिहास औरया 2 शब्द " इति " (पहले) + " हास" (घटित होना) के मेल से बनता है अर्थात अभी से पहले जो कोई भी घटना घटी वह हमारी वर्तमान में इतिहास के लाता है।

 विश्व के इतिहास का जनक " हेरोडोटस" कहलाता है जो कि यूनान का निवासी था। यह भारत में पांचवी शताब्दी में घूमने आया और वापस जाने उसने एक पुस्तक लिखी जिसका नाम " हिस्टोरीका" था जिसमें भारत और फारस के  व्यापारका वर्णन मिलता है।

 यदि हम भूगोल की दृष्टि से देखें तो हमारी पृथ्वी का प्रारंभिक आकार गोलाकार था जिसमें दो भूभाग अंगारा भूमि और गोंडवाना भूमि थे। जिसे सामूहिक रूप से भौगोलिक शब्दावली में पेन्जिया कहा जाता है। जबकि बाकी अवशेष जल के थे, जिसे टेथिस सागर कहते थे, जिसे भौगोलिक शब्दावली में पेंन्तालासा कहा जाता है।

  • वर्तमान में हमारी पृथ्वी 71% जल एवं 29% स्थल भाग है।
  •  भारत में राजस्थान में अंगारा लैंड का कोई अवशेष नहीं है।
  • राजस्थान में उत्तरी पश्चिमी मरुस्थल प्रदेश व पूर्वी मैदानी प्रदेश टेथिस सागर के अवशेष है।
  • अरावली पर्वतीय प्रदेश व पठारी प्रदेश गोंडवाना लैंड केअवशेष  है।


 सामान्य नियम है कि यदि कोई भी चीज जल में रहती है तो कभी न कभी वह भविष्य में ऊपर तेर कर आती है यही नियम यदि हम हमारी पृथ्वी पर लगाते हैं तो जल (टेथिस सागर) में स्थित दोनों को भू-भाग तैरकर कर ऊपर आए और आपस में टकराए जिनसे इनके साथ टुकड़े हो गए इन्हीं सा टुकड़ों को वर्तमान में हम महाद्वीप कहते हैं।

अर्थात हमारी पृथ्वी पर वर्तमान में कुल 7 महाद्वीप है सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है तो सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है जो एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जो महाद्वीप एवं देश भी है


  • क्षेत्रफल की दृष्टि से महाद्वीपों का अवरोही (बड़े से छोटा) क्रम निम्न प्रकार है-
  1.  एशिया
  2.  अफ्रीका
  3. उत्तरी अमेरिका
  4. दक्षिण अमेरिका
  5. अंटार्कटिका
  6. यूरोप
  7. ऑस्ट्रेलिया
  • जनसंख्या की दृष्टि से महाद्वीपों का अवरोही क्रम (बड़े से छोटा) निम्न प्रकार है।
  1. एशिया 
  2. अफ्रीका
  3. यूरोप 
  4. उत्तरी अमेरिका 
  5. दक्षिण अमेरिका 
  6. ऑस्ट्रेलिया 
  7. अंटार्कटिका
एशिया महाद्वीप में ही हमारा देश भारत आता है इसी भारत देश को हम सोने की चिड़ियाहिंदुस्तान /आर्यावर्त /सप्त सैंधव /जगतगुरु आदि नामों से जानते हैं लेकिन संविधान में भारत को एक मात्र दो भारत एवं इंडिया नाम से जानते हैं।

 जिस प्रकार विश्व के इतिहास का जनक हेरोडोटस था उसी प्रकार भारत के इतिहास का जनक वेदव्यास जी थे इन्हीं वेदव्यास जी ने महाभारत की रचना राजस्थान में पुष्कर झील अजमेर के किनारे की थी।

  • महाभारत को पंचम वेद भी कहा जाता है।
  • महाभारत के रचयिता वेदव्यास जी व लेखक गणेश जी थे।
  •  महाभारत की रचना उत्तर वैदिक काल से शुरू हुई।
  • महाभारत का वर्तमान स्वरूप गुप्त काल में मिला।

महाभारत का प्राचीन नाम जय संहिता था जिसमें 8800 श्लोक थे लेकिन यह श्लोक 8800 से बढ़कर 24000 श्लोक हुए तो इसका नाम भारत रखा गया एवं यह श्लोक 24000 से बढ़कर एक लाख हुए तो इसका नाम महाभारत (सत सहस्त्र संहिता पड़ा)  महाभारत में कौरव पांडव युद्ध का वर्णन मिलता है।  यह युद्ध कुरुक्षेत्र हरियाणा में  हुआ था जो  कुल 18 दिनों तक चला था।

 इसी महाभारत का अंग श्रीमद भगवत गीता है जो एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय महाकाव्य है जिसके नाम पर प्रतिवर्ष 13 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाती है।


  •  महाभारत के कुल 18 पर्व है
  • छठ पर्व (भीष्म पर्व) में गीता का उल्लेख मिलता है।
 भारत देश में वर्तमान में कुल 29 राज्य 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं।

 नवीनतम राज्य याद रखने की ट्रिक

नवंबर 2000 से छत से उतर झा 1915 बार और 2 जून 2014 से तेल की मालिश करना

 छत- छत्तीसगढ़- 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से पृथक होकर 26 वां राज्य छत्तीसगढ़ बना।

  •  1 नवंबर 2000 से पहले भारत देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश था जबकि 1 नवंबर 2000 के बाद मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ नया राज्य बनने के बाद देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान बना जिसका कुल क्षेत्रफल 342240 वर्ग किलोमीटर/ 132039 वर्ग मील है।
  •  परिचालक परीक्षा 2013 में इसका उत्तर 132147 वर्ग मील माना गया।
  • जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41%  या 1/10 भाग है।
 उत्तर- उत्तराखंड- 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से प्रथक होकर 27 वा राज्य उतराखंड बना।

झा- झारखंड- 15 नवंबर 2000 को बिहार से पृथक होकर 28 वा राज्य झारखंड बना।

 तेल-तेलंगाना- 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से पृथक होकर 29 वा राज्य (नवीनतम राज्य) तेलंगाना बना।

राजस्थान का सामान्य परिचय (स्थिति ,विस्तार ,रूप) राजस्थान का सामान्य परिचय   (स्थिति ,विस्तार ,रूप) Reviewed by Dharmaram on April 02, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.